हेमंत ने कल्पना के साथ स्टीफन मरांडी की पत्नी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि 

0

हेमंत ने कल्पना के साथ स्टीफन मरांडी की पत्नी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि 

डीजे न्यूज, रांची :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक- सह- 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी सुहाषिनी बेसरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वे आज अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ स्टीफन मरांडी के दुमका स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत सुहाषिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक- संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *