महुदा के जंगल में मिला महिला का अधजला शव
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20240121_210021_WhatsApp.jpg?fit=640%2C645&ssl=1)
महुदा के जंगल में मिला महिला का अधजला शव
डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद : भाटडीह ओपी क्षेत्र के तीन नंबर पावर हाउस के समीप जंगल में बुधवार को एक महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जंगल में बकरी चराने गए लोगों ने शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल के पास पुलिस ने लाल रंग का जला हुआ कपड़ा का टुकड़ा, बालों में लगाने वाला कलचर एवं कान का रिंग जब्त किया है। महिला के पैर के उंगली में नेल पालिस लगा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने शव को नहीं पहचाना। संभावना जताई जा रही है कि इसे कहीं और आधा जलाकर जंगल में फेंक दिया है।
ओपी प्रभारी बालमुकुंद सिंह ने बताया कि महिला का शव देखने से ऐसा लग रहा है कि दो चार दिन पहले की है। शरीर में कीड़ा पड़ गया है। पूरा शरीर जला हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।