ग्रामीण जिला भाजपा धनबाद में सिर मुड़ाते पड़े ओले

0

ग्रामीण जिला भाजपा धनबाद में सिर मुड़ाते पड़े ओले 

नई कमिटी मेंं सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के नेताओं का वर्चस्व, बिपिन दां ने किया कड़ा विराेध 

मायरा एवं मंडल नेताओं को जिला कमिटी में स्थान नहीं मिलने से भड़के 

डीजे न्यूज, धनबाद : एक कहावत है सिर मुड़ाते ही ओले पड़े। धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा में बिल्कुल यही हुआ है।

धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की कमिटगुरुवार को जारी होते ही विरोध तेज हो गया है। पूर्वी टुंडी निवासी अधिवक्ता एवं भाजपा के नेता बिपिन कुमार दां ने कमेटी को लेकर ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर पर सीधे निशाना साधा है। कहा है कि जिला कमेटी में 15 अधिकारी बनाए गए हैं जिसमें से

11 पदाधिकारी सिर्फ सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के हैं। मायरा-मंडल जाति के नेताओं को कमेटी में जगह नहीं देने पर भी आपत्ति जताई है।

उन्होंने इन 11 पदाधिकारियों की सूची भी जारी की है। साथ ही मायरा-मंडल नेताओं को जिला कमिटी में दरकिनार करने का सीधे आरोप लगाया है। बिपिन कुमार दां ने कहा है कि जिला कमेटी में भौगोलिक स्थिति के साथ साथ जातीय समीकरण भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि टुंडी एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड के नेताओं को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है।

विदित हो कि नई कमिटी में नंदलाल अग्रवाल, रानी करई, मोहन कुम्भकार, रामप्रसाद महतो, बलदेव महतो और राजेश चौधरी को उपाध्यक्ष, निताई रजवार और मनोज मिश्रा को महामंत्री तथा काजल नाग जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संजय महतो, कविता वर्णवाल, अनिल यादव, आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी एवं रानी सिंह को मंत्री बनाया गया है। रतिरंजन गिरी एवं निलकंठ रवानी मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। फूलचंद मंडल एवं राजेश सिंह जिला आइटी सेल के संयोजक एवं राजेश पांडेय सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। साथ ही 18 मंडल अध्यक्षों का भी मनोनयन किया गया है।

 

जानिए ग्रामीण भाजपा के किस मंडल का कौन बना है अध्यक्ष

 

ग्रामीण भाजपा के मंडल अध्यक्षों की सूची

टुंडी : तिलक मंडल

पूर्वी टुंडी : वासुदेव कुम्हार

तोपचांची : निवास तिवारी

राजगंज : रंजीत सिंह

गोमो : सुरेश महतो

एग्यारकुंड : सुरजीत चंद्रा

मैथन : दीनबंधु महतो

पंचेत : सीमंतो मंडल

चिरकुंडा : अरविंद सिन्हा

कलियासोल : गोपाल भारती

बेनागड़िया : आनंद रविदास

गोविंदपुर पश्चिम : दिनेश मंडल

गोविंदपुर पूर्वी : तालेश्वर साव

बरवाअड्डा : सुजीत चौधरी

सिंदरी नगर : अरविंद पाठक

बलियापुर पूर्वी : विश्वजीत मुखर्जी

बलियापुर पश्चिम : बिरंची सिंह

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *