लालू महतो की मौत की जांच के लिए बाबूलाल से मिलेंगे ज्ञानरंजन

0

लालू महतो की मौत की जांच के लिए बाबूलाल से मिलेंगे ज्ञानरंजन

चेन्नई में मृत ताराटांड़ के युवक के परिजनों से मिलकर दिया भरोसा 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा शनिवार को राजाभीठा पंचायत के ताराटांड़ गांव पहुंचे। वहां उन्होंने चेन्नई में मृत युवक लालू महतो के परिजनों से मिले और और उन्हें सांत्वना दी। ज्ञान रंजन सिन्हा ने परिजनों को बताया कि लालू महतो की मौत की उच्चस्तरीय जांच की जरूरत है। इसके लिए वह रांची जाकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलकर उन्हें पूरी जानकारी देंगे।

विदित हो कि लालू महतो चेन्नई से दो महीने से गायब थे। परिजनों ने इसकी जानकारी टुंडी पुलिस को दी थी, लेकिन टुंडी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। दो महीने बाद उसकी मौत की सूचना मिली है। लालू महतो की मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। टुंडी पुलिस परिजनों को लेकर चेन्नई गए थे। शव का अंतिम संस्कार चेन्नई में ही कर दिया गया। भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा के साथ जिला महामंत्री दिनेश सिंह, अनिल महतो, रूपलाल महतो, लक्ष्मण हांसदा, मनाेज दां, अमरनाथ सिंह, विश्वनाथ पांडेय आदि थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *