कतरास में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

0

कतरास में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम घर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को कतरास में तिरंगा यात्रा निकाली ग ई। यात्रा छाताबाद पुल से शुरू होकर पचगढ़ी बाजार होते हुए कतरी नदी के तट पर अवस्थित सूर्य मंदिर तक गी। यहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि तिरंगा झंडा का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने देश के वीर शहीदों के सम्मान में हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। यात्रा का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो कर रहे थे। जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह, महेश पासवान, राकेश सिंह, सूर्यदेव मिश्रा, प्रकाश राम गुप्ता, बबलू बनर्जी, बबलू मिश्रा, रवींद्र विजन, सरोज विश्वकर्मा, सिंटू मिश्रा, कुंदन सिंह, दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, राजेश स्वर्णकर, उषा पटवा, जानकी देवी, निलेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, बलबीर सिंह, रामकुमार साहू, पप्पू सिंह, बच्चू राय, कंचन चौरसिया आदि थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *