ईद मिलादुन्नबी पर कतरास में गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस

0

ईद मिलादुन्नबी पर कतरास में गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस

जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत, पेयजल, शरबत व फल का किया वितरण 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सोमवार को कतरास एवं आसपास के क्षेत्र में जुलूस निकाल इलाके का भ्रमण किया। श्यामडीह से गाजे-बाजे के साथ निकली जुलूस कतरास बाजार, गुहीबांध, कतरास थाना चौक होकर छाताबाद पहुंची। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल लोगों के बीच पानी, शरबत, फल वितरण किया गया। छाताबाद पुल पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान, कांग्रेसी नेता रोहित यादव, रियाज कुरैशी, मस्जिद पट्टी के सदर मो सब्बीर आलम उर्फ पप्पू, जियाउल हक, शहजाद अंसारी, रॉबिन पाल, गुलरेज अंसारी, नदीम अंसारी, शमीम अंसारी, मिराज अंसारी, रिकी सरदार, मो इमरान, मनोज लाला, फिरोज रजा, राजकुमार दास, पप्पू दुबे, भरत शर्मा, जावेद कुरैशी, विनय पासवान, चंद्रमा सिंह, सुभाष रजवार, मो इकबाल, मुजाहिद, मो अमजद,  चीकू रवानी, दयानंद मोदी आदि ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। मासूम खान ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म की नींव रखी और अल्लाह का संदेश मानवता तक पहुंचाया। उनका जीवन एक आदर्श जीवन था।  उन्होंने समाज में फैली बुराइयों  का विरोध किया और लोगों में एकता भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *