करम महोत्सव में झींझीपहाड़ी की बच्चियों ने दिखाई प्रतिभा 

0

करम महोत्सव में झींझीपहाड़ी की बच्चियों ने दिखाई प्रतिभा 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : विनोद बिहारी महतो स्मृति कला सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में झींझीपहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में करम महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने की। सर्वप्रथम बिनोद बाबू के चित्र पर बुढ़ा बाबा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी लखन महतो, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, मजदूर नेता साधन महतो, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि अर्जुन महतो, पंडित महतो, काली दत्ता, शिक्षक मोती लाल महतो, माणिक महतो, परितोष महतो, नेपाल महतो, दिनेश महतो, तपन महतो, राजू महतो, विप्लव कुमार, मनतोष महतो ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। करम आखाड़ा वंदना के साथ करम नृत्य और गीतों का एक से बढ़कर एक प्रस्तुति करमर्ईति बेटी-बहनों ने दी। नासिर खान एवं शत्रुघन महतो ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया।

पलक ग्रुप, हनी ग्रुप, पाखी ग्रुप, अभीजित, चांदनी, राजा चक्रवर्ती, धरमग्रुप, कल्पना, सुभोजित सहित 38 करमेईतियों बहन-बेटीयों की ग्रुप ने भव्य प्रस्तुति दी। सभी को प्रशस्ति-पत्र दिया गया तथा करम परब के बारे में राजेन्द्र प्रसाद राजा बताया। वादक यंत्र में सीमंत महतो, नाथु केवट, कुंदन एवं अर्जुन कुमार थे। इप्टा के अर्जुन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *