गिरिडीह-धनबाद की पूर्व डीएसई निर्मला बरेलिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0

कोल्हान की क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर थी कार्यरत

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह एवं धनबाद की जिला शिक्षा अधीक्षक रहीं निर्मला बरेलिया का दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात जमशेदपुर में निधन हो गया। वह फिलहाल कोल्हान की क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। वह पूर्वी सिंहभूम की जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुकी थीं।

जमशेदपुर के गम्हरिया में उनका आवास था। रविवार रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। आवास से उन्हें तुरंत मेडिट्रिना अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया। निर्मला बरेलिया के निधन की सूचना से गिरिडीह एवं धनबाद के शिक्षकों व शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में शोक है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *