गिरिडीह शहर का पुराना उसरी पुल चालू, सिरसिया में उमंग

0

गिरिडीह शहर का पुराना उसरी पुल चालू, सिरसिया में उमंग 

जो वादा किया था, उसे पूरा किया : सुदिव्य सोनू 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह शहर में उसरी नदी पर बने पुल का आचार संहिता समाप्त होते ही शुक्रवार को गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उदघाटन किया। उद्धघाटन के साथ ही पुल से आवागमन चालू होने से आम जनमानस में हर्ष है।

उद्घाटन के मौके पर विधायक सोनू ने कहा कि जो वादा किया था उसे पूरा किया। चुनाव के पूर्व पुराना पुल में नया पुल बनकर तैयार था। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ शिल्यानास कर वाह-वाही लूटने में लगा रहा लेकिन निर्माण कार्य नहीं करा पाया। बताते चलें कि सिरसिया से शहर को जोड़ने वाली पुराने पुल के टूट जाने से काफी वर्षों से आम लोगो को 500 मीटर की दूरी 3-4 किमी घूम कर जानी पड़ती थी। इससे आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। उद्घाटन के पूर्व लोगो ने ढोल-नगाड़ों से विधायक का स्वागत किया। मौके पर उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *