राजधनवार में जमीन विवाद में झड़प, महिला समेत पांच जख्मी

0

राजधनवार में जमीन विवाद में झड़प, महिला समेत पांच जख्मी

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : धनवार के गोरहंद में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष से महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। घायलों में सुरेंद्र साव, सोबरन प्रसाद, बीरेंद्र साव, पवन साव, बिलवा देवी का नाम शामिल हैं। इस बाबत घायल पक्ष के अशोक कुमार गुप्ता ने धनवार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि मंगलवार को वह अपने चार दिवारी की मरम्मत कर रहे थे। इस बीच गांव के ही कुछ लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर वार करना शुरू कर दिए। वहीं कुछ लोग पहले से छत पर इट पत्थर जमा कर रखे थे। हमलोगों पर पर छत से ही इट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में अशोक कुमार गुप्ता, किशोर कुमार, नितेश कुमार, कुंदन सोनी तथा मीना देवी घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *