जमीन विवाद को ले महुदा में दो पक्षों‌ में मारपीट

0

जमीन विवाद को ले महुदा में दो पक्षों‌ में मारपीट

मामला सलटाने गए एएसआई महेंद्र राम पर हमला, जख्मी

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद : महुदा थाना क्षेत्र के भक्तुडीह में सोमवार को जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। गाली गलौज का दौरा चला। मारपीट की सूचना पर भक्तुडीह पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा गया। एक पक्ष ने एएसआई महेंद्र राम को मारकर जख्मी कर दिया। उनके सर पर चोट आई है। सूचना पाकर थाना प्रभारी धीरज कुमार अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी महेंद्र को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा भेजा। थाना प्रभारी और जवानों को देख मारपीट करने वाले वहां से भाग निकले, जबकि पुलिस ने विनोद राय एवं गौरव सिंह को पकड़कर थाना ले आई है। स्थानीय लोगों ने  बताया कि भक्तुडीह फोरलेन के समीप स्थित एक जमीन पर कुंदन राय एवं विनोद राय के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। आज दोपहर करीब 12:00 बजे कुंदन गोप उक्त जमीन पर जेसीबी चल रहा था। तभी दूसरे पक्ष के विनोद राय अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचकर कार्य रोकने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ ग ई और मामला लप्पड़ थप्पड़ से  मारपीट में तब्दील हो गया। इस भीड़ में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इसकी सूचना जैसे ही महुदा थाना को हुई, एएसआई महेंद्र राम टीम के साथ वहां पहुंचे और झगड़ा को शांत करने के लिए दोनों ही पक्ष को डांट फटकार किया। तभी पीछे से एक पक्ष की ओर से एएसआई महेंद्र राम को निशाना बनाकर दनादन लाठी का प्रहार करने लगा, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *