नाम जांचों अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी : नमन प्रियेश लकड़ा

0

नाम जांचों अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी : नमन प्रियेश लकड़ा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में #NaamJancho अभियान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथु महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती समेत मीडिया के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा

ने बताया कि 25 जुलाई को मध्याह्न 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक हैशटैग #NaamJancho अभियान का सोशल नेटवर्किंग साइट्स यथा फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस दौरान सभी मीडिया के प्रतिनिधियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। आप सब भी आगे बढ़ कर इस अभियान का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। सभी के सहयोग और समन्वय से ही #NaamJancho अभियान को सफल बनाया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के सफल संचालन को लेकर सभी संबंधित विभाग और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। स-समय हैशटैग को ट्रेंड कराने का भी निर्देश दिया गया है।

 

द्वितीय फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का कार्यक्रम

 

अर्हता तिथि 01.07.2024 है। साथ ही वैसे युवा जिनकी आयु 01.10.2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण होगी वे अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं।

 

25.06.2024 (मंगलवार) से 24.07.2024 (बुधवार बीएलओ

द्वारा घर-धर सत्यापन के कम में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों को किया जाना है।

 

पुनरीक्षण गतिविधि

 

एकीकृत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन (Publication On 25.07.2024 (गुरुवार) of Integrated draft electoral roll)

 

दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि (प्रपत्र-6, 6А, 687 एवं 8) 25.07.2024 (गुरुवार) to 09.08.2024 (शुक्रवार)।

 

प्राप्त दावा/आपत्तियों का विधि सम्वत् निष्पादन दिनांक 19.08.24 को होना है।

 

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 20.08.2024 (मंगलवार)।

 

विशेष अभियान दिवस

 

द्वितीय फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम 2024 के दौरान निर्धारित की गई। विशेष अभियान दिवस एवं समावेशी सप्ताह का निर्धारण निम्नवत किया गया है:-

 

विशेष अभियान दिवस (सभी मतदान केन्द्रों पर) दिनांक 27.07.2024 (शनिवार), 28.07.2024 (रविवार), 03.08.2024 (शनिवार), 04.08.2024 (रविवार)

 

स्वच्छ, समावेशी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए सभी पात्र नागरिकों का निबंधन एवं मतदाता सूची का शुद्धिकरण हेतु अतिरिक्त विशेष अभियान :-

 

Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs) 29.07.2024 (सोमवार)

 

रैन बसेरों/आश्रय गृहों में आवासित पात्र नागरिकों का निबंधन हेतु अभियान। 30.07.2024 (मंगलवार)

 

दिव्यांगजनों का निबंधन हेतु अभियान 31.07.2024 (बुधवार)।

 

85+ आयु वर्ग के निबंधन हेतु अभियान 01.08.2024 (गुरुवार)।

 

Third Gender/Sex Workers का निबंधन हेतु अभियान 02.08.2024 (शुक्रवार)।

 

#NaamJancho अभियान* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची का पत्रांक 4308/राँची दिनांक 19.07.2024. के आलोक में द्वितीय फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत् दिनांक 25 जुलाई 2024 को होनेवाले प्ररूप मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर दिनांक 25 जुलाई 2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से

#NaamJancho अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। आगामी झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा यह अभियान प्रारंभ किया गया है ताकि सभी मतदाता अपना नाम जाँच कर लें कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और वे मतदान करने के लिए तैयार है।

 

मतदाता सूची में नाम जाँच करने की प्रक्रिया

 

ऑफलाईन

 

25 जुलाई 2024 को प्रकाशित प्ररूप मतदाता सूची की प्रति सभी बूथ लेवल पदाधिकारी के पारा उपलब्ध रहेगी। बूथ लेवल पदाधिकारी उक्त तिथि को अपने संबद्ध मतदान केन्द्र में प्रातः 10.00 बजे से उपस्थित रहेंगे। मतदाता स्वयं एवं अपने अर्हतायुक्त सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शुद्ध शुद्ध एवं एक ही मतदान केन्द्र/अनुभाग में दर्ज है, का जाँच कर सकते है।

 

ऑनलाईन

 

मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन करने हेतु ऑनलाईन में निम्न सुविधा उपलब्ध है :- ➤ Voter HelpLine App (Google Play Store से download होगा)

 

➤ Voter Service Portal

 

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने / सुधार करने/स्थानान्तरित करने आदि हेतु उपलब्ध दावा / आपत्ति प्रपत्रों की विवरणी।

 

प्ररूप 6:- नए मतदाताओं के लिए आवेदन पत्र।

 

प्ररूप 6 क:- किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए आवेदन।

 

प्ररूप 6 ख:- निर्वाचक नामावली अधिप्रमाणन के प्रयोजन के लिए आधार संख्या की सूचना का पत्र।

 

प्ररूप 7:- विद्यमान निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने / हटाने के प्रस्ताव के लिए आक्षेप हेतु मतदाता आवेदन प्ररूप।

 

प्ररूप 8:- विद्यमान निर्वाचक नामावली/इपिक प्रतिस्थापन/दिव्यांगजन विन्हित करने संबंधी प्रविष्टियों का सुधार/निवारा स्थानान्तरण हेतु मतदाता आवेदन प्ररूप।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *