डीएसई ने किया धनबाद के शिक्षकों का वेतन निर्धारण

0

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार

डीजे न्यूज, धनबाद :

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के छह सूत्री मांगों के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार से हुई वार्ता के आधार पर शुक्रवार को संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल सैकड़ों स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकोंं के ग्रेड 4 में वेतन निर्धारण के लिए वार्ता में तय समयानुसार अद्यतन जानकारी के लिए पहुंचा था। जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार विभागीय व्यस्तता के बावजूद वेतन निर्धारण का कार्य कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल के आने की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को अपने कक्ष में बुलाकर सभी के सामने ही सैकड़ों शिक्षकों के वेतन निर्धारण का कार्य का निष्पादन किया। एक भी शिक्षक का वेतन निर्धारण कार्य आज कार्यालय में लंबित नही रह गया। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक का आभार प्रगट कियाऔर भविष्य में भी शिक्षा व शिक्षक हित के विषयों के निष्पादन में इसी तरह की रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंद किशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष शरीफ रजा, शंभू शरण अम्बष्ट, अशोक कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार साहू, सुरेश चौधरी, रामलखन कुमार, महेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार, अखिलेश नारायण मिश्रा, सुशील कुमार पाल, मनोज कुमार महतो, संजीव कुमार, श्याम सुंदर पाठक, वारिशुल हसन, अनार्दन यादव, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, नीरज कुमार गुप्ता, ब्रह्मदेव चौधरी, जय प्रकाश, अजय कुमार, नरेश पासवान, संदीप कुमार, धीरेंद्र कुमार, जय प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार , ओम प्रकाश, गया चौधरी आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *