राजधनवार में गहरे खेत मेंं ट्रैक्टर गिरा, चालक की मौत

0

राजधनवार में गहरे खेत मेंं ट्रैक्टर गिरा, चालक की मौत 

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : राजधनवार थाना क्षेत्र के मारूडीह में मंगलवार की रात पांच फीट गहरे खेत में ट्रैक्टर पलटने से उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए। जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मृतक ट्रेक्टर चालक मारूडीह के बुधन यादव का 35 वर्षीय पुत्र रतन यादव था। जानकारी के अनुसार रतन देर रात करीब दस- ग्यारह बजे के करीब ट्रैक्टर लेकर बालू लाने बिरनी स्थित बराकर नदी जा रहा था। वह घर से करीब दो सो मीटर पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर आनियांत्रित होकर पांच फीट गहरा खेत में जा गिरा जिससे चालक उसके नीचे दब गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। आनन फानन में बुरी तरह जख्मी चालक को ग्रामीण मरकच्चो के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया था। चालक रतन यादव शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चे क्रमशः आठ व दस वर्ष के हैं। घटना के बाद से मृतक की पत्नी बबिता देवी समेत परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। चालक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *