टुंडी में दर्जनाधिक आदिवासी युवकों ने थामा भाजपा का दामन

0

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : मनियांडीह पुराना पंचायत भवन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष तिलक मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दर्जनाधिक आदिवासी युवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रखंड भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विस्तार किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविश्वर, मोर्चा के महामंत्री गोबिंद टुडू, नवल किशोर चौधरी, ललन राय, मंडल महामंत्री टीकाराम टुडू, उपाध्यक्ष फेनीलाल यादव, विमल दां, नकुल सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष चन्द्र मोहन राय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हरिचंद मुर्मू, महामंत्री लक्ष्मण हांसदा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन नवल किशोर चौधरी ने किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *