डोरंडा के प्लंबर बेटे की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

0

डोरंडा के प्लंबर बेटे की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

दो दिन में मां और बेटे की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह :

बिजली करंट से रांची में राजधनवार डोरंडा के प्लंबर की मौत के बाद सदमे में उसकी मां ने भी दम तोड दिया। दो दिनों में मां बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विदित हो कि डोरंडा के विजय भदानी के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार भदानी 21 दिन पूर्व 12 जून को गांव के ही आनंद कुमार राम के साथ प्लंबर का काम करने रांची गया था। जहां बुधवार को l बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि परिजन शव का पोस्टमार्टम करा गुरुवार को रांची से शव लेकर वापस घर लौटे थे। दोपहर को परिजन व ग्रामीण उसे अंतिम संस्कार करने चले गए। परिजन अंतिम संस्कार कर वापस लौटे तो उसकी 60 वर्षीय मां मीणा देवी बदहवाश घर पर पड़ी थी। आनन फानन में परिजन उसकी मां को धनवार के एक निजी क्लिनिक ले गए। डॉक्टर ने हार्ट अटैक आने की बात बता बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बेटा के गम में मां की मौत से परिजनों में दुखो पहाड़ टूट पड़ा है।
इधर गोपाल भदानी, मुखिया सोनी देवी, नरेश राम, विवेक विकाश, गौतम किशोर मिथलेस राम, मनोज पांडेय आदि ने मां और बेटे की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।

 

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *