डोरंडा के प्लंबर सौरव भदानी की रांची में बिजली करंट से मौत

0

डोरंडा के प्लंबर सौरव भदानी की रांची में बिजली करंट से मौत

डीजे न्यूज, डोरंडा,  राजधनवार, गिरिडीह : घर की आर्थिक स्थिति सुधारने निकले डोरंडा के प्लम्बर मिस्त्री 22 वर्षीय सौरव कुमार भदानी की बुधवार को रांची में मौत हो गई। वह डोरंडा के रहने वाले विजय भदानी का पुत्र था। जानकारी के अनुसार सौरव 12 जून को गांव के ही आनंद कुमार राम के साथ काम करने घर से रांची के लिए निकला था, लेकिन 21 दिनों में उसके घर उसकी मौत हो जाने की जानकारी मिली। जिससे मृतक के गांव में जहां एक ओर लोग सदमे में हैं वहीं उसके माता पिता व भाई रो – रो बेहाल हैं। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों के माध्यम से पता चला कि काम करने के दौरान सौरभ करेंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूर उसे रिम्स ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि डॉक्टरों ने उसकी मौत हो जाने की सूचना उसके सहपाठियों को दी। इसके बाद वे लोग शव को अस्पताल में छोड़ कर भाग गये। जिसके बाद अन्य लोगों ने इसकी सूचना उसके पिता को दी। सौरभ दो भाईयों में सबसे बड़ा ओर अविवाहित था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *