पावरलिफ्टिंग में आर्य व्यायामशाला के खिलाड़ियों का दबदबा

0

पावरलिफ्टिंग में आर्य व्यायामशाला के खिलाड़ियों का दबदबा

सात गोल्ड, दो सिल्वर, स्ट्रांग मैन ऑफ़ झारखंड का खिताब किया अपने नाम 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  : आर्य व्यायामशाला एवं योग मंदिर कतरास के  पावरलिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने  ईस्टर्न इंडिया क्लासिक एंड इकूप पावरलिफ्टिंग एवं झारखंड स्टेट इकूप व क्लासिक चैंपियनशिप में मेडल जीतकर कतरास एवं पूरे जिले का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता बोकारो के यमका सेंटर चास में 4 सितंबर से 7 सितंबर तक हुई थी। ईस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग  इकूप सीनियर में मो. शकरुद्दीन शाह ऊर्फ नूर ने 66 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल एवं झारखंड स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड के अलावे स्ट्रांग मेन ऑफ झारखंड के खिताब से नवाजे गए। 74 किलोग्राम वर्ग में अभिषेक सिंह ने ईस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल एवं झारखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में  गोल्ड मेडल, 53  किलोग्राम वर्ग के  झारखंड स्टेट  में अंकुश विश्वकर्मा ने गोल्ड मेडल,  झारखंड पावरलिफ्टिंग के 59 किलोग्राम वर्ग में आकाश रवानी ने डेड लिफ्ट में सिल्वर मेडल, वही झारखंड स्टेट इकूप पावरलिफ्टिंग  के 59 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद हसनैन ने गोल्ड मेडल, मास्टर वन के 66 किलोग्राम वर्ग में अभय बर्मन ने  बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट में 2 गोल्ड मेडल, झारखंड स्टेट के 74 किलोग्राम वर्ग में  मो सैफ ने सिल्वर मेडल, एवं 105 किलोग्राम वर्ग के झारखंड स्टेट इकूप में मो फेजान रजा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में  भारत के पूर्वी भाग के कई राज्यों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें झारखंड राज्य के भी दर्जनों महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल थे।

==आर्य व्यायामशाला के आठ खिलाड़ी: प्रतियोगिता में आर्य व्यायामशाला के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग क्लासिक  एवं इकूप चैंपियनशिप में  7 गोल्ड एवं 2 सिल्वर के अलावे स्ट्रांग मैन ऑफ़ झारखंड  का खिताब मिला वही ईस्टर्न इंडिया क्लासिक एंड इकूप चैंपियनशिप में  एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया।  खिलाड़ियों की  इस उपलब्धि पर व्यायामशाला के अध्यक्ष  विजय कुमार झा, महासचिव  गुरुजी दुर्गाराम, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्य, सचिव रणधीर बर्मन, संगठन सचिव दीपक कुमार गुप्ता, सीनियर खिलाड़ी राजेश सिंह, विक्की रवानी, आयुष गुप्ता, कालाचंद बाउरी, धनेश्वर राय आदि ने बधाई दी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *