मनरेगा कर्मियों से नहीं लें दूसरा काम

0

मनरेगा कर्मियों से नहीं लें दूसरा काम

हड़ताली कर्मियों ने सरकार से की मांग

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की गिरिडीह जिला शाखा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन शुक्रवार को यहां झंडा मैदान में संघ के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में धरना दिया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विश्वकर्मा ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पूरे प्रदेश में प्रभावी है। सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। संघ के सचिव नवीन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनरेगा कर्मचारियों की सेवा स्थाई करने का वादा किया था जो आज भी पूरा नहीं हुआ है। यदि हमारी मांग को पूरा नहीं करते हैं तो आगामी चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं शंकर प्रसाद वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा मनरेगा कर्मियों से मनरेगा के अलावा दूसरे कार्यों को दबाव बनाकर कराया जाता है जो गलत है। मनरेगा कर्मियों से मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कोई कार्य नहीं कराया जाए। धरना में एक लाल रविदास, रंजीत कुमार, अनिल राम, शमसुद्दीन अंसारी, रंजीत कुमार यादव, अख्तर हुसैन, सिकंदर कुमार, संजीत कुमार, दिलीप बाउरी, दीपक चौधरी, सोना लाल हेंब्रम, भीम महतो, अशोक साहू, पवन कुमार, रमेश कुमार आदि ने भाग लिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *