धनबाद से ढुलू, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश और कोडरमा से अन्नपूर्णा जीत की ओर

0

धनबाद से ढुलू, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश और कोडरमा से अन्नपूर्णा जीत की ओर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। धनबाद से भाजपा के ढुलू महतो और कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। वहीं गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी भी निर्णायक बढ़त ले चुके हैं। उन्हें झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो कांटे की टक्कर दे रहे हैं।

धनबाद में दसवें चक्र की मतगणना के बाद ढुलू महतो कांग्रेस की अनुपमा सिंह से करीब एक लाख 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी दसवें राउण्ड के बाद भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह से करीब एक लाख 56 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इसी तरह धनबाद में आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी 12वें राउण्ड के बाद झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो से करीब 61960 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर यहां निर्दलीय जयराम महतो हैं। चंद्रप्रकाश को 307592, मथुरा को 245632 एवं जयराम को 211095 वोट मिले हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *