माल लदान में‌ धनबाद रेल मंडल अव्वल

0

माल लदान में‌ धनबाद रेल मंडल अव्वल 

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर से अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन‌ किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में धनबाद रेल मंडल ने माल लदान में‌ भारतीय रेलवे में अव्वल रहा है। अप्रैल 23 से मार्च 24 तक 188.73 एमटी माल लदान किया है, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 से 10.18 प्रतिशत ज्यादा है। यह जानकारी डीआर एम कमल किशोर सिन्हा ने दी। शुक्रवार को डीआर एम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान यात्री राजस्व के रूप में 446.11 करोड़ प्राप्त किए हैं। बीते वर्ष की तुलना में यह 16.07 प्रतिशत अधिक है। यात्री सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पारसनाथ, डाल्टनगंज, चौधरीबांध सहित अन्य स्टॆशन पर फूट ओवरब्रिज निर्माण, भूली, बरकाकाना, चौबे, परसाबाद, तेतुलमारी सहित 13 स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए सुविधा उपलब्ध कराया गया है। जल शोधन प्लांट, शेड, छह स्टेशनों पर वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित की ग ई है। उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के अप्रैल से म ई तक के प्रदर्शन की जानकारी दी। डीआर एम ने विश्व पर्यावरण दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय लेबल क्रासिंग जागरूकता दिवस को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ सामूहिक रूप से हर संभव प्रयास करने तथा अधिकृत रेलवे क्रॉसिंग से ही पैदल व वाहन से पार करने की अपील की।  इस अवसर पर एडीआरएम (इन्फ्रा), एडीआरएम (ओपी) सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *