थर्ड जेंडर से उपायुक्त ने की वार्ता, योजनाओं की दी जानकारी

0

थर्ड जेंडर से उपायुक्त ने की वार्ता, योजनाओं की दी जानकारी 

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को समन्वय कर लाभान्वित करने का दिया निर्देश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में थर्ड जेंडर प्रतिनिधियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने थर्ड जेंडर को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने पेंशन, गरीमा आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड के संदर्भ में बताया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को समन्वय कर इन्हें लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *