सशस्त्र सीमा बल के जवान देश और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने से भी नहीं रहते पीछे : उप कमांडेंट

0

सशस्त्र सीमा बल के जवान देश और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने से भी नहीं रहते पीछे : उप कमांडेंट

ओजस्वनी ने 35वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों को रक्षासूत्र बांध की लंबी उम्र की कामना

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह स्थित 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में रविवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर, स्थानीय संस्था “ओजस्विनी ” की महिलाओं ने वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर और आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

उप कमांडेंट पीएल शर्मा ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन के पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। सशस्त्र सीमा बल के जवान देश और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें अपना बलिदान क्यों न देना पड़े।

“ओजस्विनी संस्था” की बहनों ने इस अवसर पर सभी जवानों का मुंह मीठा कराया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने बताया कि कई सैनिक भाई रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर नहीं जा पाते हैं। इसलिए हमारी संस्था ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है ताकि उन्हें घर जैसा माहौल मिले।

इस कार्यक्रम में 35वीं वाहिनी के उप कमांडेंट पीएल शर्मा, संजय प्रसाद, उप कमान्डेंट, विकास कुमार पांडेय, उप कमान्डेंट, निरीक्षक अंकित रावत, उप निरीक्षक बी चक्रवर्ती, उपनिरीक्षक मंजीत सिंह और अन्य जवान उपस्थित थे। “ओजस्विनी संस्था” की ओर से मुस्कान साहू, आर्या सिन्हा, रवि शंकर पाण्डेय (विभाग प्रमुख) और रितेश पाण्डेय (अध्यक्ष) सहित अन्य सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *