सीएम से मिला झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल 

0

सीएम से मिला झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल 

डीजे न्यूज, धनबाद : गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी अविनाश कुमार से झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे व प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराने का प्रयास किया कि आपके आश्वाशन एवं आपके मुख्य आप्त सचिव के माध्यम से मानव दिवस कर्मियों के पक्ष में निर्गत पत्र में आगे की कार्यवाही आपके आदेश के लिए रुका हुआ है। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सीएमडी को संघ का पत्र सौंपते हुए आगे की कार्यवाही के लिए कहा। उनके साथ में प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदेश सचिव पवन कुमार, उप सचिव योगेंद्र रवानी, कार्य समिति सदस्य तौफीक कुरैशी , प्रदेश मंत्री अखिलेश मिश्रा, कोडरमा के सुनील एवं दर्जनों मानव दिवस कर्मी थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *