गिरिडीह के सिरसिया में मनी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

0

गिरिडीह के सिरसिया में मनी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

बिरसा चौक सिरसिया में बिरसा जयंती समारोह समिति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, अध्यक्ष रविकांत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ केसरी, आदिवासी छात्र संघ के सचिव मदन हेंब्रम, मुंजीलाल टुडू, सोना लाल मुर्मू, श्याम सुंदर हंसदा, अनिल मरांडी, पिंटू मरांडी, विमल किस्कू ,भोलाराम टुडू, प्रोफेसर दिनेश मुर्मू ,अनूप मुर्मू,धीरज राणा, शहीद दर्जनों उपस्थित थे। इस मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि भगवान बिरसा की शहादत दिवस आज पूरा देश मना रहा है।

आज प्रधानमंत्री भी उनके चरणों को नमन कर शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव का विषय है।

अध्यक्ष रविकांत सिंह ने कहा कि आने वाले 15 नवंबर को बिरसा भगवान की भव्य प्रतिमा बिरसा चौक स्थित गोलंबर में स्थापित की जाएगी।

सोमनाथ केसरी ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते देश के लिए शहीद हो जाने वाले प्रणेता को कोटि-कोटि नमन है। वह सिर्फ एक समुदाय विशेष के नहीं देश के नेता हैं। युवाओं को उनसे सीख लेने की जरूरत है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *