पीरटांड़ के जंगल में मिला भाई-बहन का शव, मासूम के साथ मां गायब

0

मां ने जहर देकर ले ली जान या पिता है गुनहगार के बीच उलझी है पुलिस

 

शुक्रवार की रात पति से विवाद के बाद तीन बच्चों के साथ गायब थी मां, शनिवार दोपहर जंगल में मिला शव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के नक्सल प्रभावित पीरटांड़ के धावाटांड़ जंगल से शनिवार दोपहर करीब नौ साल की राधिका कुमारी और उसके छोटे भाई करीब सात साल के सचिन सोरेन का शव मिला। गांव वालों से मिली सूचना के बाद पीरटांड़ पुलिस दोनों शवों को जब्त कर थाना ले आई। दोनों मृतक सुखलाल सोरेन के संतान थे। दोनों को जहर खिलाकर मार डाला गया है। सुखलाल सोरेन से विवाद के बाद शुक्रवार की रात उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ घर से गायब थी। सुखलाल की पत्नी और उसके करीब आठ माह के मासूम बच्चे का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका। दोनों बच्चों को जहर देकर मारने के बाद सुखलाल की पत्नी अपने एक मासूम बच्चे के साथ गायब हो गई या फिर पूरे कांड के पीछे खुद सुखलाल जिम्मेवार है, इसके पीछे पुलिस उलझी हुई है। फिलहाल पुलिस ने सुखलाल की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सुखलाल और उसके साले तथा साढू से पूछताछ कर रही है। दोनों बच्चों का जो शव मिला है, उससे पता चलता है कि दोनों तैयार होकर घर से निकले थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *