महुदा में पेड़ की टहनी से लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव

0

महुदा में पेड़ की टहनी से लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव

पिता ने जताया हत्या की आशंका 

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद  : भाटडीह ओपी क्षेत्र के पारजोरिया बस्ती में शनिवार सुबह जोरिया नदी के समीप सुभाष महतो के पुत्र बाबूराम महतो (18 वर्ष) का शव रस्सी के सहारे पेड़ की टहनी से लटकता मिला। लोगों ने जब शव लटकते देखा तो स्वजनों को सूचना दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतक के पिता सुभाष ने हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि रात करीब 10 बजे तक हमदोनों एक साथ एक ही कमरे में खाना खाया। खाना खाने के बाद बाबूराम अपना मोबाइल लेकर बाहर निकल गया। सुबह जब नास्ता के लिए उसे फोन किया तो उसका मोबाइल मिला। आसपास खोजबीन किया लेकिन उसका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व लोहपिट्टी पंचायत के छाताटांड़ टोला के कुछ युवकों ने घर आकर बाबूराम को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इधर भाटडीह ओपी प्रभार प्रभारी बाजुम हेम्ब्रम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा कि घटना कैसे हुई। पोस्टमार्टर रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की जायेगी। मृतक बाबूराम चास से आईटीआई की तैयारी कर रहा था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *