सड़क दुर्घटना में साइबर थाना के कांस्टेबल की मौत

0

सड़क दुर्घटना में साइबर थाना के कांस्टेबल की मौत

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक कांस्टेबल की मृत्यु हो गयी। घटना गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग के हरसिंहरॉयडीह के पास की है। बताते हैं कि साइबर थाना में कार्यरत कांस्टेबल जितेंद्र कुमार महतो अपनी ड्यूटी जॉइन करने के लिए साइबर थाना जा रहे थे। इसी बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरसिंगरायडीह के समीप गिरिडीह से धनबाद जा रही माँ गौरी बस के चपेट में आ गए। बस का चक्का उनके सर के ऊपर चढ़ गया जिससे व

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भीड़ जुट गई। जिससे बाद स्थानीय लोगों ने शव उठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर साइबर डीएसपी आबिद खान, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार, यातायात थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो मौके पर पहुँचे हुए हैं। मृत कांस्टेबल राँची जिले के सिल्ली का रहने वाला था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *