तोपचांची में अपराधी बेलगाम, पुलिस नाकाम

0

तोपचांची में अपराधी बेलगाम, पुलिस नाकाम

रातभर जाग कर पहरा दे रहे ग्रामीण, सांसद और विधायक भी हैं मौन, आक्रोश में हैं ग्रामीण

भाजपा नेता ने उठाया सवाल

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद  :  तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांवों में चोरी एवं डकैती की घटनाएं काफी हो रही है। गांव में लोग रात रात भर जाग कर पहरा दे रहे हैं। फिर भी ग्रामीण चैन से सो नहीं पा रहे हैं। आठ बजे रात के बाद लोग घर से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। लगभग पन्द्रह दिन के अंदर एक दर्जन घरों में चोरी एवं डकैती की कई घटनाएं हो चुकी है परंतु एक भी घटनाओ का उदभेदन स्थानीय पुलिस प्रशासन नहीं कर पा रही हैं।

ग्रामीण भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य

योगेश ठाकुर ने कहा है कि 

इससे ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। स्थानीय विधायक एवं सांसद के द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीणों में जनप्रतिनिधि के उपर भी काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जनप्रतिनिधियों का क्या कर्तव्य होता है। जनता की जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन करेगा। अगर तुरंत इस पर मामले पर ध्यान नहीं दिया गया तो क्षेत्र में सांसद तथा विधायक का भी विरोध शुरू हो जाएगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *