11 दिन से हड़ताल पर हैं निगम कर्मी, शहर में लगा कूड़ों का अंबार

0

11 दिन से हड़ताल पर हैं निगम कर्मी, शहर में लगा कूड़ों का अंबार

डीजे न्यूज, गिरिडीह : छह सूत्री मांगों को लेकर जिले के नगर निगम कर्मी पिछले ग्यारह दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण पूरे नगर-निगम के कार्य ठप पड़ गए हैं। साथ ही शहर में कूड़ा का अंबार लग गया है। कार्यों के लिए नगर-निगम आ रहे लोगों को भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इधर निगम कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मियों को संबोधित करते हुए झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चंद्रा ने कहा कि  :

 

छह सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मी लगातार झारखंड सरकार से वार्ता कर रहे हैं। सरकार आश्वासन भी देती है लेकिन हर बार राज्य सरकार अपनी वादों से मुकर जाती है जो नगर-निकाय के दलित मजदूरों के साथ अन्याय है। सरकार दलित-आदिवासी पिछड़ा विरोधी है। उन्होंने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि सरकार को निकाय में कार्यरत श्रमिक, दैनिक कर्मी ओर मानदेय कर्मी की सेवा की नियमित करना होगा। मौके पर जिला मंत्री लखन हरिजन, राजेश सिंह, सब्बीर अंसारी, रामकुमार सिन्हा, लखन शर्मा, अमरीक यादव, सुरेंद्र शर्मा, गोपाल राणा, संदीप कुमार, दिनेश राणा, बबलू हाड़ी, ताज हशन समेत कई कर्मी शामिल थे।

 

शहर में लगा कूड़ो का अंबार

गिरिडीह शहर की पहचान अब गंदगी व कूड़े के ढ़ेर से होने लगी है। शहर के हर चौक-चौराहों पर कूड़ा का अंबार व बज-बजाती नालियां नगर-निगम प्रशासन का मुंह चिढ़ा रहा है। कूडों के ढेर से निकलने वाली बदबू से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बताते हैं कि नगर-निगम कर्मियों के हड़ताल में चले जाने से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गयी है। पिछले ग्यारह दिनों से शहर के किसी भी स्थान से कूड़ा का ढेर नही हटाया गया है। शहर के टॉवर चौक, कचहरी चौक, सहारा इंडिया कार्यालय, हट्टी बाजार, मकतपुर समेत सभी चौक चौराहे पर कूडों का अंबार निगम प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहा है जबकि जमा कूडों से आम लोगो व राहगीरों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *