विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

0

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस 

जलेश्वर ने कहा महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है जनता 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  : पचगढ़ी बाजार स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रधान कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया। पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार हैं। किसान फसल उपजाता हैं लेकिन उसे कौड़ी का भाव मिलता हैं। अनाज का दाम अडानी और अम्बानी जैसे पूंजीपति तय कर रहे। हर संस्था निजीकरण की ओर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जहां-जहां बनी हैं वहां महिलाओ, छात्रों, किसानों को सम्मान दिया जा रहा हैं। मौके पर बलराम महतो, प्रदीप पांडेय, चंद्रदीप यादव, राजकुमार महतो, राहुल महतो, रंजीत पांडेय, जियाउल हक, जनक लाल, दीना साव, शौकत खान, राजाराम यादव, अजय पासवान, मो. शहाबुद्दीन, संजय महतो, अदालत देशवाली, कुलदीप ठाकुर, परमेश्वर रवानी, दयाल महतो, मनोज महतो, सतीश महतो, महावीर महतो, बिनोद सिंह, सूर्यकांत महतो, अनिल यादव, जय सिंह,बशिवेश सिन्हा, विजय वर्मन, पिंकु पांडेय, अनीता देवी, श्रवण गुप्ता, रॉबिन पॉल, गोपाल भुइयां आदि  उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *