महर्षि वेदव्यास जयंती पखवाड़ा का समापन

0

महर्षि वेदव्यास जयंती पखवाड़ा का समापन 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : संकल्प एजुकेशन के तत्वावधान में रेंगुनी बस्ती में आयोजित महर्षि वेदव्यास जयंती पखवाड़ा का समापन सोमवार को हुआ। समाजसेवी संजय निषाद ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपना समाज अति पिछड़ा है। इसे विकसित बनाने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि महर्षि वेदव्यास के द्वारा रचित महाभारत के अंश गीता आम आदमी को जीने का तरीका बताता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव को मानव से जोड़ना एवं उसके अंतर निहित शक्तियों को उजागर करना है। मौके पर राजकुमार निषाद, रवींद्र निषाद, ईश्वर निषाद,  कैलाश मल्लाह, कालाचंद निषाद, जमुना मल्लाह, ईश्वर निषाद, अशोक निषाद, गोपी निषाद, संजय निषाद, पप्पू निषाद, बाबू चांद रजक, रमेश निषाद ,संजू बाउरी, अमित बाउरी, भृगु रजक, मनोज रजक, बिरजू रजक, मनोज साहू, दीपक कुमार साव आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *