देव पहाड़ व पोखरिया के ग्रामीणों को दिया गया सामुदायिक वन पट्टा

0

देव पहाड़ व पोखरिया के ग्रामीणों को दिया गया सामुदायिक वन पट्टा

डीजे न्यूज, धनबाद : शुक्रवार को टुंडी प्रखंड के सिल्वाटांड में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन अधिकार नियम के तहत टुंडी प्रखंड के देव पहाड़ तथा पूर्वी टुंडी प्रखंड के पोखरिया ग्राम वासियों को अपने वन क्षेत्र में वन उपज एवं अन्य क्रियाकलाप के लिए सामुदायिक अधिकार प्रदान करने के लिए वन पट्टा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज़ अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुंडी शैलेन्द्र चौरसिया, अंचल अधिकारी जितेन्द्र प्रसाद, सहायक वन संरक्षक पदाधिकारी, मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *