जल सहिया पहुंची सीएम आवास, कल्पना ने दिया सकारत्मक आश्वासन

0

जल सहिया पहुंची सीएम आवास, कल्पना ने दिया सकारत्मक आश्वासन

डीजे न्यूज, गिरिडीह: मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर जल सहिया संघ के सदस्य गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अगुवाई में जल सहिया संघ की विभिन्न जिलों की जिलाध्यक्ष ने मांगों को लेकर वार्ता की। सीएम हेमंत सोरेन के रांची में नहीं होने के कारण वार्ता उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ हुई। कल्पना सोरेन के सामने जलसहिया संघ की सदस्यों ने अपनी मांग रखी और दोनों पक्षों में सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता के बाद विधायक कल्पना सोरेन ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समय चाहिए जिसके बाद जल सहियों की मांगों को पूरी करने के लिए कैबिनेट की बैठक में पहल की जाएगी।

आश्वासन पर जल सहिया संघ की सदस्यों ने संतुष्टि जताई और विधायक कल्पना सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया। वार्ता में हजारीबाग जिलाध्यक्ष सपना शर्मा, कोडरमा से रूबी राणा, गिरिडीह से दिव्या देवी, सरिता देवी, सितारा प्रवीण, पूनम पांडेय, दुमका जिलाध्यक्ष रजनी मिर्धा, गुमला से कुंती देवी, पाकुड़ से सलयारा बानो, पलामू से पिंकी विश्वकर्मा, रांची से किरण बैक समेत अन्य जिलों के सदस्य शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *