मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नौ को आएंगे ताराटांड़, गिरिडीह-धनबाद के संयुक्त सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नौ को आएंगे ताराटांड़, गिरिडीह-धनबाद के संयुक्त सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल 

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नौ सितंबर को गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के ताराटाड़ आएंगे और वहां गिरिडीह और धनबाद जिले के संयुक्त आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था संधारण, यातायात व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान, ताराटाड़ का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज निर्माण, हेलीपैड, वाहनों के आवागमन, वाहन पार्किंग आदि के सम्बन्ध बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग अपनी तैयारी पहले से पूर्ण कर लें। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति के साथ करें। ताकि उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराया जाय।

 निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांडेय, अंचलाधिकारी, गांडेय, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल – 1&2, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *