पानी की समस्या से जूझ रहे छाताबादवासी आंदोलन पर उतरे

0

पानी की समस्या से जूझ रहे छाताबादवासी आंदोलन पर उतरे 

माडा कर्मियों को बनाया बंधक 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  : बीते क ई माह से पानी की समस्या से जूझ रहे छाताबाद दस नंबर व आसपास के नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया और वे शुक्रवार को आंदोलन पर उतर आए। नागरिकों ने छाताबाद पांच नंबर स्थ‍ित कतरास चैतूडीह पानी टंकी के समीप जमकर बवाल काटा और माडा कर्मियों को घंटों बंधक बनाकर रखा। आंदोलनकारी नियमित जलापूर्ति की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर माडा के एसडीओ कौशलेश कुमार यादव आंदोलनस्थल पर पहुंचे। इस दौरान एसडीओ को नागरिकों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा और उन्हें खरी खोटी सुनाई। एसडीओ नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए।

एसडीओ ने तोपचांची झील में पानी का जलस्तर नीचे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि टेंडर पास होते ही तोपचांची झील का होगा जीर्णोद्धार किया जाएगा। एसडीओ ने धर्मांबांध जलापूर्ति स्थल का जायजा लिया। उन्होंने छाताबाद और छाताबाद 10 नंबर में बराबर बराबर जलापूर्ति करने का भरोसा देते हुए कहा कि इसके लिए छाताबाद ओवरब्रिज से गुजरे पाइप की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही धर्माबांध से पीट वाटर की आपूर्ति कराने का व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ और मामला शांत हो गया। मौके पर भाजपा के मुकेश झा, पूर्व पार्षद महेश पासवान, जितेंद्र शर्मा, दुर्गा ठाकुर, पोदिन भुइंया, दिलीप शर्मा, संजय शर्मा, इमरान अंसारी, सूरज दास, रमेश कुमार, दीपक कुमार, मंजय पासवान, सुग्रीव चौहान, अब्दुल सत्तार अंसारी, आबिद अंसारी, अनवर अंसारी, राजेंद्र शर्मा, राजेश भुइंया, धीरज दास, मो दाउद, कंचन पासवान, निखील चौहान, चंदेश्वर नोनिया, बिरेंद्र शर्मा समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *