चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

0

चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा 

हेमन्त ने मुख्यमंत्री पद के लिए पेश किया दावा

डीजे न्यूज, रांची :  मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से राज भवन में भेंट कर झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र समर्पित किया। राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा।

इसके बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष झामुमो, कांग्रेस, राजद, भाकपा (माले) के नेता व विधायकगण के साथ झारखंड राज्य में अपने नेतृत्व में सरकार गठन के लिए दावा प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर उन्होंने विधायकों की सूची भी समर्पित की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *