टुंडी में अंतराष्ट्रीय योग दिवस की धूम

0

डीजे न्यूज, धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर टुंडी में शुक्रवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र चौरसिया ने किया।

इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने सभी लोगों को सभी तरह के आसन योग करवाए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जिसे आज पूरी दुनिया के लोग अपना रहे हैं। शरीर मन और आत्मा को एक साथ लाने में योग का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज पाठक, संजय कुमार के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के दर्जनों छात्राएं उपस्थित थीं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *