हेमंत की रिहाई पर राजधनवार में मनाया जश्न, बांटी मिठाई
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240629-WA0098.jpg?fit=640%2C288&ssl=1)
हेमंत की रिहाई पर राजधनवार में मनाया जश्न, बांटी मिठाई
डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद घर लौट आए। जिससे झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी के लहर देखी जा रही है। राजधनवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी तथा प्रखण्ड अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में खोरीमहुआ तथा बलहारा में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांट कर तथा पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया गया। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को देश के संविधान तथा न्यायालय पर भरोसा करती है। कहा कि राजनीतिक षडयंत्र के तहत पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो सुप्रीमो को फंसाया गया था पर न्यायालय ने जमानत देकर षडयंत्रकारियों को जबाब दिया है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जबाब देगी। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य सिराज अंसारी, फिदा हुसैन, अनवर अली, मजहर अंसारी, मो. असलम, ललित राम, मिथलेश रजक, सरफुदिन अंसारी, बिनोद राय, दीपू मंडल, दलित सिन्हा, इस्तयाक अंसारी, अफजल अंसारी, अफरोज खान, गुलाम मुस्तफा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।