अन्नपूर्णा की जीत पर राजधनवार भाजपा कार्यालय में जश्न
![](https://i0.wp.com/devbhoomijharkhandnews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240605-WA0148.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
प्रधानमंत्री मोदी और अन्नपूूर्णा को कोडरमा की जनता ने दिया आशीर्वााद : लक्ष्मण सिंह
डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की शानदार जीत पर राजधनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्नपूर्णा देवी पर विश्वास जताते हुए अपना भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने धनवार विधानसभा की जनता के साथ-साथ कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दिया। कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास व समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जनता ने एक बार फिर अन्नपूर्णा देवी को भारी बहुमत से जिताने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता को जो विश्वास व उम्मीद अन्नपूर्णा देवी से है उस पर वो खरा उतरेंगी। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, राजेन्द्र यादव, उदय सिंह, बिनोद राणा, लोकेश कुमार, अशोक राय, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रामचंद्र यादव, आनंद कुमार, दिलीप सिंह, अरविंद सिंह, रविन्द्र भोक्ता, अभिषेक सिंह, जितेंद्र कुमार, गौतम राय, राहुल राय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।