सीबीआइ ने गिरिडीह के शास्त्री नगर में की छापेमारी

0

सीबीआइ ने गिरिडीह के शास्त्री नगर में की छापेमारी

एफसीआइ के सरिया गोदाम से अनाज घोटाले में ठेकेदार रामजी पांडेय के आवास पर हुई कार्रवाई 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय खाद्य निगम ( एफसीआई ) के सरिया स्थित ( पीईजी – 1) गोदाम के ठेकेदार रामजी पांडेय के गिरिडीह शहर के शास्त्री नगर स्थित आवास पर सीबीआई ने बुधवार को छापेमारी की है। सीबीआइ टीम ने सुबह करीब साढ़े छह बजे रामजी पांडेय के शास्त्री नगर स्थितआवास की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

लगभग पांच घंटे तक यह छापेमारी चली। इस दौरान महत्वपूर्ण कागजातों को खंगाला गया। साथ ही बाहर से फोटो कॉपी की मशीन भी मांगवायी गई। पांडेय के घर में मिले कागजातों की छाया प्रति भी निकाली गई। पांडेय के घर से गोदाम, अनाज से जुड़े कागजातों के अलावा उनके निवेश से संबंधित कागजातों को भी खंगाला गया। यह भी पता लगाया गया हैं कि जमीन में भी कहीं निवेश किया गया हैं या नहीं।

यहां बता दें कि यह पूरा मामला सरिया गोदाम में हुई अनाज की गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है। दरअसल भारतीय खाद्य निगम को निर्धारित मात्रा का अनाज नहीं मिला तो खोजबीन शुरू की गई। मार्च 2024 में एफसीआई की टीम सरिया गोदाम पहुंची थी। यहां पहली बार 2900 क्विंटल से अधिक अनाज की गड़बड़ी मिली थी। जो अनाज गायब मिला था उसमें 1500 से अधिक क्विंटल गेहूं तो 1401 क्विंटल चावल था। गायब अनाज की कीमत 90 लाख से अधिक बतायी जा रही थी। जांच में आए अधिकारियों ने देखा कि चंद महीने में इतनी गड़बड़ी की जा सकती हैं तो सालों में कितने अनाज का गड़बड़झाला किया गया होगा। ऐसे में क्षेत्रीय कार्यालय ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने का प्रस्ताव भेजा जिसे केंद्रीय कार्यालय ने स्वीकृत कर दिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *