केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने जरुरतमंदों को कराया भोजन 

0

केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने जरुरतमंदों को कराया भोजन 

डीजो न्यूज, धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन के तत्वावधान में जरुरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया।

गुरुवार शाम संस्था के सदस्य शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचे और करीब 275 जरुरतमंदों के बीच पूड़ी, सब्जी, बुंदिया और केक बांटे।

संस्था के संस्थापक सदस्य संजय सिंह के जन्मदिन के अवसर पर तथा एक शुभचिंतक द्वारा भोजन की व्यवस्था की ग ई थी। इसके पहले सुबह को सरायढेला स्थित संस्था के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया।

बता दे कि केयर एंड सर्व फाउंडेशन पिछले 16 अक्टूबर 2021 से बिना रुके प्रतिदिन एक टाइम का भोजन जरूरतमंदों के बीच बांट रहे हैं। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रभात चंद्र, सचिव राजेश कुमार सिंह के अलावा दीपंकर बनर्जी, संदीप कुमार घोष, संजय सिंह, संजय सजावट, नीलकमल खवास और मुन्ना खान ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *