विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान 

0

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : नगरीकला दक्षिण पंचायत भवन में बुधवार को राजगंज मंडल भाजपा की बैठक हुई।  अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने की। संचालन संजीत सिंह कर रहे थे। बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह टुंडी विधानसभा के प्रभारी रमेश राही ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ काम करें ताकि टुंडी विधानसभा से पार्टी का विधायक चुनकर राज्य में अपनी सरकार बनाया जा सके। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि

भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में जोड़़ने का काम करती है।  उन्होंने टुंडी विधानसभा में कमल फूल खिलाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। मौके पर विक्रम पाण्डेय, राम प्रसाद महतो, सुरेश महतो, रमेश महतो, नीलकंठ रवानी, शिवप्रसाद वर्मा, प्रदीप वर्मा, सुरेश किस्कु, राजू रजक, लक्ष्मण पासवान, अमरेश कुमार, शंकर महतो, झरी महतो, अजय साहनी, लखी चंद्र रजवार, पप्पू साव, राजेंद्र महतो, जसवंत सिंह, धनंजय मिश्रा, संजय सिंह, अजय राम, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार वर्मा, सुबोध सिंह, पप्पू सोनी, विश्वनाथ रवानी, राजाराम चौहान, सुनील साव, नेपाल महतो, राहुल कुमार साहनी, डब्लू कुमार, सिंकु पाण्डेय,अशोक कुमार, अशोक झा, मधुसूदन मंडल, नरेश सिंह, धीरन रवानी, सुरेंद्र चौहान, रामाशीष आदि  उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *