पोषण सखियों के पुनः बहाली को कैबिनेट ने दी स्वीकृति

0

पोषण सखियों के पुनः बहाली को कैबिनेट ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री, विधायक और देवभूमि झारखंड न्यूज का किया आभार प्रकट

निशु भदानी, गिरिडीह :

गुरुवार को रांची में झारखंड सरकार के केबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सरकार ने पोषण सखी की पुनःबहाली पर चर्चा करते हुए सभी पोषण सखी को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया। इधर सरकार के उक्त निर्णय पर पोषण सखी संघ ने आभार प्रकट किया है।
बताते चलें कि राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में सरकार के द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए पोषण सखियों का चयन किया गया था। कुछ वर्ष कार्य करने के बाद सभी का अनुबंध समाप्त हो गया था। जिसके बाद पुनः बहाली की मांग को ले राज्य भर की पोषण सखी आंदोलन कर रही थी। इधर गुरुवार को राज्य सरकार के कैबिनेट में पोषण सखी की पुनः बहाली करने का निर्णय लिया गया। सरकार के निर्णय का पोषण सखी संघ ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री बेबी देवी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का आभार प्रकट किया है।

देवभूमि झारखंड न्यूज का किया आभार प्रकट

पोषण सखी संघ ने देवभूमि झारखंड न्यूज का भी आभार प्रकट करते हुए सभी मीडिया कर्मियों को बधाई दी है। बताते चलें कि मंत्री बेबी देवी के आवास में चल रहे संघ के धरने को देवभूमि झारखंड न्यूज ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। साथ ही संघ के हर कार्यक्रम को प्रमुखता के साथ प्रसारित किया था। संघ की प्रदेश महासचिव प्रमिला कुमारी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष रजिया खातून, धनबाद जिला अध्यक्ष रूबी खातून पोषण सखी संघ की सलाहकार पार्वती सोरेन, धनबाद जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे, अंजनी पासवान, प्रदेश अध्यक्ष सोनी पासवान, जिला कोषाध्यक्ष रीता दास आदि ने आभार प्रकट किया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *