दुल्हन की गाड़ी से लौट रहे बहनोई की सड़क हादसे में मौत, चार घायल

0

दुल्हन की गाड़ी से लौट रहे बहनोई की सड़क हादसे में मौत, चार घायल 

ऑटो और टाटा नेक्सन की टक्कर में देवघर से पूजा कर लौट रही महिला की मौत 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिले के दो स्थानों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं के दो लोगों की मौत हो गयी वहीं सात लोग घायल हो गए हैं। पहली घटना सोमवार रात की द्वारपहरी गांव के पास की है। बताया जाता है कि द्वारपहरी गांव के धनश्याम मंडल के पुत्र मुकेश मंडल की शादी बगल गांव में हो रही थी। शादी की रश्म चल रही थी। उसी वक्त दुल्हे के बहनोई राजेश मंडल, ससुर धनश्याम मंडल, जग्गू ओर मुकेश के दोस्त के साथ दुल्हन को लाने गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से लौट रहे थे। इसी बीच द्वारपहरी गाँव के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ताड़ के पेड़ में टक्कर मार दी जिसमें राजेश की मौत हो गयी जबकि गाड़ी पर सवार सभी चार लोग घायल हो गए। दूसरी घटना बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग के घुठिया गाँव के पास की है। यहाँ टाटा नेक्सन और ऑटो में सीधी टक्कर हो गयी जिसमें टाटा नेक्सन में सवार महिला फुसरो निवासी जगदीश पंडित की पत्नी आशा देवी की मृत्यु हो गयी जबकि गाड़ी पर सवार राजगंज निवासी नमन कुमार और राधा कुमारी घायल हो गए। बताते हैं कि देवघर से पूजा कर के लौट रही टाटा नेक्सन से नमन कुमार की गिरिडीह से बैटरी लेकर जा रही ऑटो से टक्कर हो गयी। इसमें ऑटो चालक मनोज यादव भी घायल हो गए।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *