भाजयुमो ने किया युवा आक्रोश सम्मेलन, निकाला आक्रोश मार्च

0

भाजयुमो ने किया युवा आक्रोश सम्मेलन, निकाला आक्रोश मार्च

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा शहर के विवाह भवन में युवा आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बदडीहा से बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

कार्यक्रम से पूर्व, कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से एक युवा आक्रोश मार्च निकाला, जो टावर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर, बरगंडा दरबान चौक होते हुए वापस विवाह भवन पहुंचा। विवाह भवन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि हेमंत सरकार अपने सभी वादे भूल चुकी है। हर वर्ष पांच लाख नौकरी और नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता जैसे वादे पूरे करने में सरकार विफल रही है। हेमंत सरकार ने युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं का गला घोंटा है।

उत्पाद सिपाही की दौड़ में हुई मौत पर शशांक राज ने कहा कि हेमंत सरकार से युवाओं में असंतोष बढ़ा है और झारखंड के युवा अबकी बार हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है। भाजयुमो ने गिरिडीह जिले के छह विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सतीश मंडल, कुमार सौरभ, आकाश सिंह, मनोज हाजरा, नवनीत सिंह, रंजीत कुमार राय, शुभम पांडेय, अभिषेक पाठक, कवि राज, मनीष वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, राजू मंडल, सुमित साव समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *