तोपचांची में सड़क पर उतरे भाजपाई, जलाया सीएम का पुतला

0

तोपचांची में सड़क पर उतरे भाजपाई, जलाया सीएम का पुतला

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद : 

भाजपा की आक्रोश रैली में पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में तोपचांची प्रखंड गोमो मंडल के भाजपाइयों ने सुभाष चौक तोपचांची में मुखमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली के लिए रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार द्वारा पुलिस को आगे करते हुए चेकिंग के नाम पर रोकने कटीले तारों से बेरिकेटिंग लगना, आंसू गैस का प्रयोग करना, पानी का बौछार करना बहुत ही शर्मनाक घटना है।

इसी के विरोध में भाजपा पुतला दहन कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास महतो, योगेश ठाकुर, हिरामन नायक, गोमो मंडल अध्यक्ष सुरेश महतो, पप्पू बरनवाल, दिलीप गोस्वामी, ज्योति लाल महतो, मंटू ठाकुर, शिवपूजन उपाध्याय, बबलू कुमार आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *