भाजपा ने आक्रोश रैली निकाल सीएम का किया पुतला दहन

0

भाजपा ने आक्रोश रैली निकाल सीएम का किया पुतला दहन

डीजे न्यूज, धनबाद : गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आहूत धनबाद जिला महानगर के तत्वावधान में रणधीर वर्मा चौक पर हेमंत सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया एवं आक्रोश रैली निकाली गई। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने 31 जुलाई को प्रदेश की आम जनता एवं बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रखा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के इशारे पर जबरन विधानसभा के सभागार में विधायकों को बंद कर दिया। इस दौरान विधानसभा सभागार की बिजली काट दी गई एवं पानी भी बंद कर दिया गया। साथ ही मार्शल से अभद्र व्यवहार कराया गया। आज पुनः झारखंड सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने 19 विधायकों को निलंबित कर दिया। इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर आज सड़क पर उतरी है। पुतला दहन एवं आक्रोश रैली को मुख्य रूप से निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, रमेश राही ने संबोधित करते हुए कहा कि ठग बंधन की इस सरकार की दमनकारी नीतियों का हर मोर्चे पर हम कड़ा विरोध करते हैं। असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड के प्रभारी हिमंत विश्व सरमा को अपने प्रवास के क्रम में झारखंड सरकार ने गोपीनाथपुर क्षेत्र का भ्रमण करने की अनुमति नहीं दी है। इससे सरकार की रीति एवं नीति आम जनता के समक्ष प्रकट हो गई है। आने वाले चुनाव में जनता इसका माकूल जवाब देगी। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने झारखंड सरकार की निंदा करते हुए कहा कि कल एवं आज जो भी झारखंड विधानसभा के अंदर में हुआ वह देश के इतिहास में काला अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। देश में पहले इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई थी । यहां तक की महिला विधायकों को भी कैद कर दिया गया था। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का पूर्ण अधिकार है। यह तो आम जनता के द्वारा चुने हुए विधायक थे जो बस अपनी बातों को रख रहे थे। झारखंड की इस सरकार के दिन अब पूरे हो गए। जिस प्रकार आपातकाल देश का काला अध्याय था उसी प्रकार झारखंड में विधानसभा के अंदर ऐसी घटना को इस सरकार के द्वारा अंजाम दिया गया। आज के पुतला दहन एवम आक्रोश रैली में मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल, रमेश राही, रवि सिन्हा, धनेश्वर महतो, अमलेश सिंह, सुमन सिंह, मौसम सिंह, रीता यादव, निर्मल प्रधान, शेखर सिंह, मीडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा, चंद्रशेखर मुन्ना, शिवेंद्र सिंह, राजकुमार जैना, स्वरूप भट्टाचार्य, आनंद खंडेलवाल, राजकुमार मंडल, बबलू फरिदी,रंजय सिंह, अनिल सिन्हा, मनोज रिंकू, उमेश सिंह, अनुपम शरण, अमरजीत कुमार, रामजी मिश्रा सहित सभी जिला पदाधिकारी एवम सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *