भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

0

भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : युवा आक्रोश रैली के दौरान शुक्रवार को रांची में हुई पुलिस की बर्बरता से भाजपाई आक्रोशित हैं। शनिवार को भाजपाइयों ने राज्य की वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राजगंज, कतरास, तेतुलमारी समेत विभिन्न जगहों पर भाजपाइयों ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। तेतुलमारी में राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह , किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सुरेश महतो, जिला मिडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी , मंडल महामंत्री संजीत सिंह, अजय साहनी , आर के चौधरी , सुनील साव , विक्रम ठाकुर, हराधन रवानी , सपना सिंह , संजय सिंह , विश्वनाथ रवानी , अमरेश चौधरी, शंकर महतो आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *