राजगंज मंडल के भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

0

राजगंज मंडल के भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : राजगंज मंडल भाजपाइयों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक सवार भाजपाई राजगंज शिव मंदिर से तोपचांची होते हुए गोमो स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा का नेतृत्व किसान मोर्चा के धनबाद प्रभारी सुरेश महतो कर रहे थे। पार्टी नेता विक्रम पांडेय, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, तोपचांची मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी, गोमो मंडल अध्यक्ष सुरेश महतो, रामप्रसाद महतो, हीरामन नायक, विकास महतो, प्रदीप वर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, रमेश महतो, सुरेश किस्कू, अजय साहनी, अमरेश कुमार आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *